Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खुलेआम हुआ बार बालाओं का अश्लील डांस, फुल साउंड पर बजती रही गाने की धुन


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर. ज़िले में होली का त्योहार तो सकुशल निपट गया लेकिन यहां एक कोतवाली के पास शासनिक निर्देशों का जमकर मुखौल उड़ा। बताया जा रहा है कि बिना परमीशन के कोतवाली कैम्पस से सटाकर रंगारंग कार्यक्रम का मंच सजा था जिस पर बार-बालाओं का अश्लील डांस चला वहीं देर फुल साउंड पर गाने की धुन भी बजती रही। 

वीडियो 

बिना परमीशन के सजा था स्टेज
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर लखनऊ-बलिया नेशनल हाईवे पर स्थित कादीपुर कोतवाली कैम्पस से सटकर अंजाम पाया। कस्बे में ये प्रोगाम फगुआ महोत्सव को लेकर आर्गनाइज़ किया गया था।
शासन का निर्देश था कि प्रशासन से अनुमति के बाद ही डीजे और माइक का प्रयोग किया जाये। लेकिन शासन के इस निर्देश को धता बताकर बिना किसी अनुमति के स्टेज सजा। जहां जमकर तेज आवाज में बार-बालाओं के ठुमके लगे।

बैरंग लौटी पुलिस
पुलिस ने प्रोग्राम को आर्गनाइज़ करने वालों को रोकने का प्रयास किया, जहां पुलिस को लोगों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। और अंत में पुलिस बैरंग ही लौटी। और फिर देर रात तक जमकर अश्लील बार-बालाओं का डांस हुआ, जिसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं हो सका। लोगों की माने तो बाद में तो वर्दीधारी खुद यहां कुर्सी पर बैठकर डांस देखते रहे। 

जल्द ही होगी कारवाई
कस्बे के विमला मार्केट में आर्गनाइज़ हुए प्रोग्राम में जमकर हुई अश्लीलता से लोग लज्जित हो उठे। फिलहाल देर रात तक हुई इस अश्लीलता पर कोतवाल के.बी. सिंह का कहना है कि जल्द ही कारवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे