Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लायन्स क्लब प्रतापगढ़ हर्ष ने वृद्धाश्रम में मनाई होली


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । लायन्स क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा वृद्धाश्रम में होली वरिष्ठ जनों के साथ मनाई गई,सभी आश्रम वासियों ने अपनी गायन कला का भरपूर प्रदर्शन किया। लायन अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह आपका घर है,आप सौभाग्यशाली है कि सेवा के लिए इतने पुत्र पुत्रियां मिली है। लायन राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम सौभाग्य शाली है जो आपके सेवा का अवसर मिल रहा है।

लायन चन्द्रशेखर मिश्रा ने कहा कि आपके सेवा में हम हमेशा तत्पर रहेंगे। लायन संतोष पांडेय ने किसी भी रोगी की दवा की जरूरत होने पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। अध्यक्ष लायन संतोष भगवन ने कहा कि हमारे क्लब को आपके सेवा का अवसर मिल रहा है क्लब द्वारा वृद्धाश्रम को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर सहयोग किया जायेगा। शीघ्र ही चिकित्सा शिविर लगाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। संचालन सचिव डा. क्षितिज श्रीवास्तव ने किया। वृद्धाश्रम की प्रबंधक बीनू सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गयादीन यादव, रामसुमेर, चन्द्रकली, राम गरीब वर्मा द्वारा बारहमासी निर्गुण, फाग आदि की शानदार प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर लायन सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, लालजी चैरसिया, अजय श्रीवास्तव, कृष्ण प्रताप सिंह, अनुराग, सपना सिंह, हेमा शुक्ला, नीतू सिंह, मृगाणिली सिंह, विनय, रेनू, ऊषा सिंह, दीपेन्द्र शर्मा, निशीत कुमार, भारत कुमार, रजोल सिंह, रज्जन सिंह, सुमन, संगीता, आरती दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे