वासुदेव यादव
अयोध्या फैजाबाद। शनिवार को भी धर्म नगरी अयोध्या और फैज़ाबाद में होली के दूसरे दिन पुलिस लाइन में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ पुलिस के जवानों एवं अफसरों ने जमकर होली खेली ।
पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस की होली में पुलिस के जवान रंगो और गुलालों में सराबोर दिखे। ऐसे मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी पुलिस के जवानों के साथ होली खेलते नजर आये। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस की होली में एसएसपी सुभाष सिंह बगेल, एसपी देहात संजय कुमार एडीएम विन्ध्वासिनी राय SP सिटी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया एएसपी विक्रांत वीर एडिशनल SP अमित कुमार सीओ सदर अरविंद कुमार प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र कुमार यादव सीओ अयोध्या राजू कुमार साव पुलिस के अन्य अधिकारी पुलिस के जवानों के साथ होली की धुन पर नाचते हुए खूब मस्ती किये। वही एसएसपी बगेल ने कहा जनपद फैज़ाबाद को होली की शुभकामनाय देता हूं और अपने सभी अधिकारी व पुलिस के जवानों को जो कल होली में पूरी मुस्तयदी के साथ जनपद में शकुसल होली निपटाने में लगे रहे, इन सब को होली की बधाई अपने सभी जवानों को देता हूं आज फैज़ाबाद पुलिस लाइन में पुलिस की होली मनाई जा रही है जिसमे सभी अधिकारी व जवान बड़ी धूमधाम से होली खेल रहे है सभी अधिकारियों ने दी पत्रकारों को होली की बधाई l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ