गोंडा:-मां गायत्री राम सुख पाडेय पी जी कालेज मसकनवा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ लक्ष्य गीत के साथ किया गया।सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व विद्यालय के प्रशासक घनश्याम शुक्ला विशिष्ट अतिथि युवा कवि सुधांशु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर के विशिष्ट अतिथि छात्रा अंजलि, गुंजन ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत, रेनू सोनी ने स्वागत गीत, प्रतिमा पाण्डेय ने दहेज गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मे भाग ले रहे एक सौ छात्र छात्राओं को इसके महत्व के बारे मे बताया गया।प्रशासक श्री शुक्ल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों के मन में सेवा भावना व देशप्रेम की भावना को बढाना है।जिससें एक समृद्ध समाज का निर्माण का हो सके।कार्यक्रमाधिकारी अरूण पाठक ने कहा कि मानव निर्माण और राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए हमे प्रत्येक को अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।अभियान को सफलता तभी मिलेगी।जब हम सब स्वच्छता को अपनायेंगें और इसके प्रति लोगों मे जागरूकता पैदा करेंगे।उन्होंने कहा की साफ-सफाई रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने पर भी रोकथाम होती है।छात्रा ऊषा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए ववीता और मयंक तिवारी बदलते पर्यावरण, अपने विचार रखे। संचालक डॉ अविनाश त्रिपाठी, डॉ के के मिश्र, पूनम मिश्रा, मीनाक्षी पांडेय, नीरज मिश्रा, राम चरित्र, मनोज जायसवाल, कपिल देव वर्मा, आर आर शर्मा मौजूद रहे।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ