Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कक्षा चार की छात्रा का बलात्कार के बाद हत्या


अखिलेश्वर तिवारी

गन्ने के खेत में मिली बच्ची की लाश जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर ।। थाना तुलसीपुर क्षेत्र के गाँव सोनहटी में कल होली की शाम 6 बजे सविता  10 वर्ष पुत्री राम केसरी यादव की लड़की घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन देर तक घर वापस नही लौटी । 10 वर्षीय बच्ची को घर वालों ने ढूँढना शुरू किया लेकिन रात 11 बजे तक बच्ची का पता नही चला जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस भी रात में गाँव में पहुंचकर लड़की को ढूंढा परन्तु पता नही चला । सुबह 6 बजे गाँव के आस पास पोखरे और बगीचे में लड़की की खोज होने लगी तथा गन्ने के खेत में भी तलाश शुरू की । काफी देर खोजने के बाद गन्ने के खेत में लड़की की लाश बरामद हुयी । थाना अध्यक्ष एसके त्रिपाठी के अनुसार सब देखने से प्रतीत होता है के लड़की के साथ बलात्कार करके उसका गला दबाकर हत्या कर दी गयी है ।मौके पर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार, एएसपी शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम तुलसीपुर ने पूरे मामले की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष SK त्रिपाठी तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।  पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की घटना बहुत ही दुःखद है तथा जो भी इस घटना में संलिप्त है जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरु करने का आदेश दे दिया गया है । मिर्तक लड़की के घरवालों ने बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नही है मेरी मृतक बेटी कक्षा 4 में पढ़ती थी जो कल शाम 6 बजे शौच करने की बात कहके घर से निकली थी और देर रात तक घर वापस नहीं आई  रात में काफी खोजबीन भी की गई परंतु कहीं पता नहीं चला । आज सुबह 6 बजे गन्ने की खेत में सविता की लाश मिली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे