Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेम का त्यौहार है होली:राजेश प्रभात


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-होली का त्यौहार प्रेम भाईचारे का सन्देश देता है।होलिका दहन के बाद लोगो ने रंग खेली।इन्हौना कोर्ट मे चौधरी फव्वाद हुसैन(सउद) के नेतृत्व मे एक दूसरे को रंगो से सराबोर किया गया।हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल इस बार होली के त्यौहार मे इन्हौना कोर्ट मे देखने को मिला।पहले जैसा तो होली इस दौर मे होती नही है।

पूर्वजों के जमाने मे होली के लगभग दस दिन पहले से ही ढोलक की थाप के साथ फाग गीत एवं चौताल द्वार होली गीत और रंगो से सराबोर होकर होली के मस्तानों की टोलियॉं निकल पड़ती थी।जब होली के त्यौहार मे ऐसा हुआ करता था तो बहुत ही सुहाना मंजर नजर आता था और सारे लोग गिले शिकवे मिटाकर एक दुसरे के गले मिलकर होली की बधाइयां देते थे।और जिस मुहल्ले से लोग निकलते थे तो लोग अपने से बडो़ का आदर करते हुये काका,काकी, दादा, दादी पाँव लागि कहते थे और काका,काकी,दादा,दादी अपना आशीर्वाद देते थे।किन्तु भइया अब के जमाने मे तो डी जे का दौर चल रहा है।डी जे के धुनों मे मदमस्त और शराब के नशे मे चूर लोग होली के रंग को फीका करने की जुगत मे लगे रहते है।होली के त्यौहार मे लोग गले तो जरूर मिलते है लेकिन दिल से नही।और मन के अंदर बँधी गाँठ,बँधी की बँधी रह जाती है ।जिसके कारण द्वार,चौताल एवं फगुआ गीत नये युग मे सुनाई ही नही देते है।आम आदमी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राजेश प्रभात वर्मा ने बताया की हमारे पूर्वजों के जमाने मे लोग कई दिन पहले से ही होली के त्यौहार की तैयारियाँ शुरू कर देते थे लेकिन आज के इस दौर मे किसी के पास समय  नही रहा है।लोग भाईचारे से काफी दूर जा रहे है।डी जे के इस दौर मे लोग फगुआ गीत,प्रेम मिलन सब भूल चुके है।मोहम्मद रहबर सिद्दिकी सपा यूथ ब्रिगेड अमेठी जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की हमारे बचपन लोग रंग खेलने के बाद सभी वर्गों के लोग एकत्र होकर एक दूसरे को सारे गिले शिकवे मिटाकर गले मिलते थे।और द्वार द्वार जाकर खुशी के साथ होली का त्यौहार मनाते थे लेकिन इस जमाने मे कोई भी त्यौहार कब आता और चला जाता है पता ही नही चलता।किसी को अब मिलने मिलाने का समय नही रहा है जिससे भाईचारा बहुत दूर होता जा रहा है।होली त्यौहार को जनपद अमेठी  में सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस आमला जनपद भर में जुटा रहा। जनपद अमेठी में होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा बखूबी से कई कई गाड़ियों से  काफिले के साथ में गांव की गलियों तक दस्तक दे रहे थे।  थाने में कई गाड़ियां एक साथ क्षेत्र मे निकल रही थी उन गलियों तक भी पुलिस पहुंच रही थी जहां पर  वोट मांगने के लिए नेता लोग भी कभी नहीं पहुंचे है।वहां तक भी पुलिस पहुंच रही थी अराजक तत्वों से निपटने के लिए अलग से टीम वार भी गाड़ियां गश्त कर रही थी। होली पर कहीं कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस महकमा जी जान से रात दिन  जुट़ा हुआ था थाना शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ियां शेखनगाँव,जियापुर,वतिया,कोटवा,चिलौली,इन्हौना,आजादपुर,पिपरीअहमदाबाद, आदि क्षेत्रो में रन कर रही थी।इतना ही नही होली के दिन जुमा होने से पुलिस प्रशासन बहुत सतर्क रहा।शांति पूर्ण से होली सम्पन्न हों इसके लिये जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम,पुलिस अधीक्षक के के गहलोत और पुलिस के जवान होली के दिन भी रूट मार्च कर रहे थे।जिससे होली पर कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी  तरह से जनपद भर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन बहुत ही सक्रिय थी। इस तरह की सक्रियता राम जन्मभूमि मुद्दे पर जब फैसला आया था तब भी यह सक्रियता नहीं देखी गई थी इसके लिए पुलिस महकमा बधाई का पात्र है।लोग होली के त्यौहार में छुट्टियां मना रहे थे तो वहीं पुलिस प्रशासन जी जान से लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए गांव के  गलियों की  सड़कों की खाक छान रही थी।इस बार की होली के त्यौहार मे युवकों की थोड़ी निराशा जरूर हाथ लगी थी।होली के त्यौहार मे डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने से उसकी धुनों पर मदमस्ताे को थिरकने को नही मिला।डीजे न बजने से थोड़ा निराशा हाथ लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे