Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमपी व मेघालय में जीत से उत्साहित कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जताया हर्ष



वासुदेव यादव
अयोध्या।फैज़ाबाद, कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश के उप चुनाव एवं मेघालय चुनाव में मिली भारी जीत से उत्साहित कांग्रेसी नेताओं ने अयोध्या में जिला महासचिव मो आफाक उर्फ भोलु भाई के टेढ़ी बाबाज़र आवास पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जताये हर्ष। 
   इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि फैज़ाबाद नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हाथ सबके साथ है। देश की उन्नति व खुशहाली हेतु कांग्रेस के प्रति आमजन का रुझान बढा है। आने वाला समय देश व प्रदेश में कांग्रेस का होगा। जबकि जिला महासचिव मो आफाक उर्फ भोलू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही देश तरक़्क़ी व उन्नति करेगा। हम सब मिलकर 2019 में कांग्रेस को  जिले से जिताएंगे। जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मनी पांडेय ने कहा कि एमपी व मेघालय की जीत से कांग्रेस का ग्राफ काफी बढ़ा है। केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।  
  अयोध्या महानगर अध्यक्ष धर्मवीर दूबे ने कहा कि राम की नगरी के नाम पर भाजपा जीतती रही है, लेकिन फिर भी आज अयोध्या विकास से कोशों दूर हैं। भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं।  यूथ विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या उमर मुस्तफा ने जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि कांग्रेस विकास व सौहार्द की बात करती है। आज देश का युवा बेरोजगार है और उनका पेट जुमलों व अच्छे दिन के नाम से भरा जा रहा है। अब समय आ गया कि 2019 में युवा अपनी ताकत दिखाकर जुमलेबाज सरकार को सबब सिखावे। 
 इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता राकेश तिवारी, राजू सोनकर, अमित पांडेय, मुन्नी देवी, मो फैज सिद्धिक्की, मो मुस्किम अंसारी रवि कुमार गुलशन सिद्दिक़ी अजेंद्र पांडेय एवं मो इस्तियाक आदि शैकडोजन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे