शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । आल इण्डियॉ पॉचवीं कोरिया - इण्डियॉ फ्रेंडशिप निबन्ध प्रतियोगिता 2017 में नगर के सेनानी नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह व पुत्री ज्योत्सना सिंह ने ऑनलाइन प्रतिभाग करके प्रतियोगिता में कामयाबी हासिल
किया है । उक्त प्रतियोगिता में दोनो बच्चों की कामयाबी पर अम्बेसी ऑफ दी रिपब्लिक ऑफ कोरियॉ ने सम्मान पत्र देकर हौसला अफजाई किया है । बता दे कि पत्रकार दिनेश सिंह की पुत्री ज्योत्सना सिंह प्रभात एकेडमी की 12 वी की छात्रा है पुत्र अनिकेत भी इसी विद्यालय में 10 वी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है । दोनो बच्चों को यह सम्मान अम्बेसी ऑफ दी रिपब्लिक ऑफ कोरियॉ द्बारा दिये जाने पर प्रभात एकाडमी के प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से जिले का गौरव बढा है । वही पत्रकार की बेटी व बेटे की इस कामयाबी पर जिले के पत्रकारों व समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाए दी है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ