न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले संचालक अपना नाम पता उपलब्ध करायें
ख़ुर्शीद खान
सुलतानपुर। जिलाधिकारी /अध्यक्ष जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति संगीता सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा तथा जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में जिला प्रशासन तथा जनपद के पत्रकारों के सम्बन्धों को और अधिक सौहार्दपूर्ण बनाने पर विचार - विमर्श किया गया। पत्रकार सदस्यों ने कहा कि सुलतानपुर में जिला प्रशासन तथा पत्रकारों के सम्बन्ध सौहार्दपूर्ण हैं। जनपद में पत्रकार उत्पीड़न का वर्तमान में कोई भी प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जिला प्रशासन का वर्तमान में पत्रकारों को पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के पत्रकारों का जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग मिल रहा है, भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर प्राथमिकता पर निस्तारण किया जायेगा।
बैठक का संचालन करते हुऐ जिला सूचना अधिकारी /संयोजक जिला स्तरीय स्थायी समिति आर.बी.सिंह ने प्रारम्भ में सभी पत्रकार सदस्यों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से परिचय कराया। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि जनपद के पत्रकारों का जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। शासन /जिला प्रशासन से सम्बन्धित सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्तियों /कार्यक्रमों का प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा नियमित रूप से व्यापक प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। बैठक में जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति के सदस्य सत्यदेव तिवारी, माताफेर सिंह ‘‘दीपक‘‘ , शिव प्रकाश, राम मिलन तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष आर.ए.कोविद, राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय भी उपस्थित थे। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ