गोंडा : गुरुवार शाम दो अलग अलग दुर्घटनाओ में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए | घायलावस्था में चारो को मनकापुर सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत तीन को गंभीर दशा में रिफर कर दिया गया जिसमे एक की स्थित अतिगंभीर बताई जाती है |
मनकापुर तहसील में तैनात लेखपाल रामनारायण बिन्द (४०वर्ष) अपने हल्का क्षेत्र बीरपुर से वापस अपने आवास मनकापुर आ रहे थे कि अपने रिश्तेदारी से मसकनवा की तरफ से लौट रहे वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारे गाँव निवासी दुर्गेश (३०वर्ष) पुत्र सीताराम व शिवकुमार (४०वर्ष ) पुत्र पवन सिंह शराब के नशे में धुत हो लेखपाल को ओवरटेक करने की कोशिश में लेखपाल की बाइक को मनकापुर थाना क्षेत्र के कोल्हारगाँव मोड़ के पास ठोक दिया जिससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | राहगीरों ने १०० डायल को घटना की सूचना दी |
लेखपाल के घायल होने की खबर से क्षेत्रीय लेखपालो और अधिवक्ताओं का जमावड़ा हो गया इस दौरान तहसीलदार मनकापुर ने सीएचसी पहुच कर लेखपाल का हाल जाना
सूचना पर पहुची PRV ०८६१ ने घायलों को मनकापुर सीएचसी में भर्ती कराया |एसआई शिवनारायण सिंह ने बताया कि वजीरगंज क्षेत्र निवासी घायलों के परिजनों को दूरभाष के जरिये सूचित कर दिया गया है | डॉ डीके भाष्कर ने बताया कि लेखपाल अतिगंभीर स्थित में है |
इसी क्रम में मनकापुर से दवा करा कर अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही प्रेमवती (४५वर्ष) पत्नी वशराज निवासी धुसवा मनकापुर रेहरा मार्ग स्थित स्वदेशी पेट्रोल पम्प के पास एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक से फिसल कर गिर गयी |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ