Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बगैर मुआवजा कार्यदायी संस्था कर रही निर्माण कार्य, किसानों तथा व्यापारियों में आक्रोश



मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी- राष्ट्रीय राजमार्ग 56 का चौड़ी करण निर्माण कार्य काफी तीव्र गति से चल रहा है। निर्माण कार्य किसानों को बगैर मुआवजा दिए ही कार्यदायी कर रही है।इन्हौना कस्बे में दुकानों का मुआवजा तथा भूमि का मुआवजा दिए बगैर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है यहां पर तैनात राजस्व कर्मी द्वारा भूस्वामी एवं दुकानदारों की मुआवजे की फाइल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी तक नहीं पहुंचा रहे हैं।जिन किसानो तथा दुकानदारों की फाइलें एसडीएम मुसाफिरखाना के पास जमा है उनका भी मुआवजा नहीं मिल पाया बगैर मुआवजे के ही इन्हौना में जेसीबी मशीन एन एच 56 का निर्माण करने में कार्यदायी संस्था द्वारा लगा दी गई है। गौरतलब हो कि प्राधिकरण द्वारा बगैर मुआवजा दिए कार्यदायी संस्था को निर्माण की अनुमति दी गई वही कार्यदायी संस्था  निर्माण कार्य कर रही है। मानक को ताक पर रखकर विद्युत तार खींचते हुए पोल गाड़ दिए गए हैं तथा तार भी मानक के विपरीत लगे हैं। इन्हौना कस्बा निवासी अमरीश गुप्ता आम आदमी पार्टी के जिलाकोषाध्यक्ष  राजेश प्रभात वर्मा ने  एसडीएम मुशाफिरखाना से  किसानों के मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी तिलोई के युवा नेता जावेद खान ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है जो कि किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है किसानों की तरक्की व खुशहाल किसानो  की बात करने वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं किसानों की इस समस्या पर अमल करना चाहिए ताकि किसानो को उनकी अधिग्रहण की गई भूमि का वाजिब हक मिल सके ।इन्हौना के राजस्व कर्मी,लेखपाल पर दर्जनभर किसानों तथा व्यापारियों ने मनमाना काम करने का भी आरोप लगाया है। एन एच 56 में अधिग्रहित भूमि के स्वामी मलखान सिंह तथा उदय प्रताप सिंह,दिनेश सिंह आदि लोगो द्वारा मुआवजा के लिए दर्जनों बार एसडीएम मुसाफिरखाना के पास जाकर मुआवजे की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिल सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे