Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार के आकस्मिक निधन से शोक




सुनील उपाध्याय 
बस्तीः  लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक तरूणमित्र के जिला संवाददाता अशोक कुमार श्रीवास्तव (60) के आकस्मिक निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे तहन बेटे व एक बेटी छोड़ गये हैं। अयोध्या के पावन सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि वे लम्बी बीमारी से पीड़ित थे। गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार में शोकसभा आयोजित कर पत्रकारों ने अशोक श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि अशोक एक निर्भीक पत्रकार थे। परिस्थितियां चाहे जैसी रही हों वे न कभी डरे और न ही विचलित हुये। उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। 

श्रद्धांजलि देने वालों मे प्रमुख रूप से राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, प्रेमनाथ गोंड, सुरेश कुमार सिंह गौतम, काशीराम दुबे, कौशल ओझा, लवकुश पटेल, रामसेवक पांडे, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, दिनेश उपाध्याय, रजनीश त्रिपाठी, राम अनुज पाल, पुनीत ओझा, अनिल श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्मव, राकेश गिरि, राघवेन्द्र सिंह, अरूणेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, संजय राय, हरिओम प्रकाश, महेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र उपाध्याय, एसपी श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पांडे, मो. असलम शादा, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि शामिल थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे