सुनील उपाध्याय
बस्ती । चाइल्ड लाइन 1098 बस्ती की ओर से 1 से 15 मार्च तक स्वच्छता पखवारा मनाया गया। समापन अवसर पर गुरूवार को कोतवाली रोड पर स्थित एन.टी.सी.एम.टी. सभागार में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाया गया।
चाइल्ड लाइन निदेशक रामललित यादव ने स्वच्छता की शपथ दिलाया। कहा कि गंदगी के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां होती है। घर, गांव, शहर, कार्यालय आदि की स्वच्छता में लोगों को खुले मन से योगदान करना चाहिये। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं इस दिशा में गंभीर हैं। यदि लोग स्वतः प्रेरणा से जाग जाय तो अनेक स्थानों से गंदगी दूर हो जायेगी।
कार्यक्रम मंें समन्वयक तमन्ना, निधि सिंह, संदीप, विजय वर्मा, अम्बुज कुमार, विजय वर्मा के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ