Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानदेय के लिये प्रेरकों ने सौंपा ज्ञापन, साक्षरता परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । 25 से 35 माह तक का मानदेय भुगतान न होने से आक्रोशित प्रेरकों ने   जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर चेतावनी दिया है कि यदि 24 मार्च तक सम्पूर्ण बकाया मानदेय भुगतान नहीं कराया गया तो वे 25 मार्च को होेने वाली साक्षरता परीक्षा का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। 
साक्षर भारत मिशन प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने गुरूवार को ज्ञापन देते हुये बताया कि प्रेरकों को 25 से 35 माह तक का मानदेय नहीं दिया गया। अनेकों बार धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मानदेय भुगतान कराने की दिशा में गंभीर नही है। प्रेरकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है ऐेसे में आन्दोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। 
ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन के रामलौट मौर्य, गोपीराम यादव, शैलेन्द्र चौधरी, दुर्गेश पाण्डेय, सन्तोष सिंह, सुरेश यादव, पुजारी प्रसाद यादव, अरविन्द सिंह, जितेन्द्रनाथ पाठक, विजय पाण्डेय, हरिश्चन्द्र शर्मा के साथ ही अनेक प्रेरक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे