डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज ) वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को बीती 12 मार्च को एक व्यक्ति बहला-फुसला कर भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी व भगाई गयी किशोरी को गुरुवार दोपहर में बरामद कर आरोपी के विरूद्व रेप की धारा बढ़ा कर जेल व भगाई गयी किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु रवाना कर दिया है।किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसकी 16 वर्षीय पुत्री को क्षेत्र के मंझारा के मजरा पूरे पहाड़ा निवासी पप्पू मौर्य 12 मार्च की रात में गाँव से बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस ने भगा ले जाने व अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया था।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कहीं भागने की फिराक में बालेश्वरगंज बाजार में मौजूद दोनों को गुरुवार दिन में पकड़ लिया गया।अपहृता के बयान के आधार पर केस में रेप की धारा बढ़ा दी गई है।आरोपी को जेल रवाना व अपहृता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ