ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर।बेकाबू जीप ने घर से दर्शन करने जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई।जब तक आस-पास के लोग पहुँचे जीप लेकर ड्राइवर वंहा से भाग चुका था।काफी पूछताछ के बाद भी जीप का कुछ अता-पता नही चल सका।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बाघसराय निवासी महावीर मिश्र (55)पुत्र राजदेव मिश्र सुबह अपने घर से साइकिल से कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीजेथुआ धाम दर्शन करने जा रहे थे, रास्ते मे सुरापुर-कादीपुर मार्ग पर लेडुआ मोड़ के पास पहुच कर जैसे ही अपनी साइकिल मोड़ी उतने में ही दूसरी दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद बुरी तरह से जख्मी महावीर सड़क पर ही तड़पते रहे जब-तक आस-पास के लोग पहुचे महावीर की मौत हो चुकी थी।ड्राइवर मौका पाकर जीप लेकर फरार हो गया।सूचना पाकर घटना-स्थल पर पुलिस पहुँच गयी। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ