गोण्डा।गुरूवार को मनकापुर में स्थित रामलीला मैदान में बालाजी महाराज का दो दिवासीय महोत्सव का समापन रात्रि जागरण के साथ समापन हुआ।जिसमें दूर-दराज के सैकडो लोगो ने बढ-चढ हिस्सा लिया।
बताते चले कि बीते बुधवार को नगर वासिंयो व नव युवक चेतना सीमित मनकापुर के बैनर तले श्री बालाजी महाराज का दो दिवासीय महोत्सव का आयोजन किया गया।प्रथम दिन रामलीला मैदान में सवामनी हवन-पूजन वेद मंत्राच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।इसके उपरात देर शाम श्री बालाजी महाराज के जय कारो के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।जिसमें सैकडो नगर वासियो नर-नारी व छोटे बच्चो ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
जैसे-जैसे शोभा यात्रा आगे बढती वैसे-वैसे महिलाए व पुरूषों का हुजूम शमिल हो जाता लोग अपने-अपने घरो व प्रतिष्ठानो पर श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को लेकर रास्ते में अभूत-पूर्व साफ-सफाई व जल डाल कर रास्ते को पवित्र कर घरो से दीपक से सजे थाल व फूल माला चढा कर आरती उतारते तथा छत के मुडेर से पुष्प वर्षो भी करते देखे गये।देर रात तक पूरा नगर का महौल भक्त मय हो उठा ओर श्रीबालाजी महाराज के जयकारो से चारो दिशाये गुंजायन उठी।इस दौरान नगर वासियो द्वारा जगह-जगह सादा पानी,मीठा पानी,चावल-राजमा व मिठाईयो के स्टाल भी लगाये गये।जहां भक्त गणो ने छक कर प्रसाद ग्रहण किया।शोभायात्रा मोहल्ला राजेन्द्र नगर,जवाहर नगर,पटेल नगर,रफी नगर,सुभाष नगर व आजाद नगर होते हुए पुनः राम लीला मैदान पहुंच कर समापन हुआ।
![]() |
गुरूवार को रामलीला मैदान में शाम से ही और प्रभु के इच्छा तक भव्य भंण्डारा चलता रहा जिसमें झिलाही बाजार,मोतीगंज,अधियारी,कुडासन,रेहरा बाजार,मछली बाजार,अमघटी,बल्लीपुर,अमवा,मसकनवा,मूसेगंज,टिकरी आदि आस-पास के सैकडो लोगो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर पंकज निगम एण्ड पाट्री द्वारा प्रस्तुत रात जागरण व श्रीबालाजी महाराज,मां काली,बाबा भोले नाथ आदि देवी देवाताओ की मनमोहक झाकियो का आनंद लिया और तडके आरती के उपरांत छप्पन भोग का प्रसाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बने।
श्रीबालाजी महोत्सव के दौरान नगर पंचायत द्वारा श्रद्वालुओ के लिये साफ-सफाई,पानी व चूना छिडकाव में सफाई कर्मी मुस्तैद दिखे।कोतवाल मनकापुर भी अपनी पुलिस बल के डटे रहे।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ