सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के अमहट पुल निर्माण, जनपद के प्रमुख चौराहों पर अंडरपास निर्माण व किसानों नौजवानों छात्रों के हित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन के 9वें दिन तक जहां अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जनसेवी रालोद नेता चन्द्रमणि पाण्डेय डटे हैं वही जिले की मूलभूत समस्या को लेकर जारी उनकी लड़ाई के प्रति जनप्रतिनिधि व अधिकारी निष्क्रिय हैं उन्होने कहा कि जनता का अपने अधिकारों के प्रति उदासीनता अधिकारियों के शिथिलता का कारण है जिस दिन वह मान लेगी कि ये समस्या किसी एक की नहीं अपितु हम सबकी हैं कारण अमहट पुल के अभाव में हर कोई 5 किलोमीटर घूम कर आने को विवश है वहीं सभी लोग जाम से जूझ रहे हैं अंडरपास के अभाव में घटने वाली दुर्घटना का शिकार कभी भी कोई भी हो सकता है और जब हम यातायात शिक्षा चिकित्सा जैसी सुविधाओं के लिए ही टोल टैक्स व टैक्स भर रहे हैं तो फिर उनके लिए हमें इंतजार क्यों करना पड़ रहा है और इसके लिए वह आगे आकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का घेराव करेंगी कोई समस्या शेष नहीं रहेगी आज प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ साथ सूबे की सरकार के प्रति अविश्वास जताते हुए उन्होने महामहिम राज्यपाल से मामले में दखल की मांग की है इस मौके पर अमित पांडे अम्ब्रीश मिश्र विवेक पांडे दीपक तिवारी श्रीवास्तव मनोज तिवारी रामकल्प शिवकुमार गौतम बृजेश यादव संजय पांडे रमेश चौधरी रामधीरज चौधरी गोमती यादव कुलदीप जैसवाल प्रभात शुक्ला शक्तीदीप पाठक नवीन पांडे रोहित पांडे अवधेष बर्मा अखिलेश वर्मा श्याम मनोहर जायसवाल अखिल कुमार मिश्र के अलावा सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ