Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बगैर शादी के ही दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा


रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थाने पर एक अजीबो गरीब मुकदमा दर्ज हुआ।जहाँ पीड़ित के अधिकारो का हनन होरहा है।क्या अब योगी सरकार में मनमाफिक शादी भी नही कर सकते।क्या अब जबरदस्ती बच्चो की शादी करनी पड़ेगी।आदि सवाल पीड़ित के जेहन में कौंध रहा है।और मुकदमा दर्ज होने से मानसिक रूप से परेशान हो चुका है।
तरबगंज थानाक्षेत्र के गौहानी गाँव निवासी सुम्मारी देवी पत्नी रामबरन ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सुसेला निवासी रामकेवल पुत्र दीनदयाल,दीनदयाल पुत्र बैजू वा प्रेमादेवी पत्नी दीनदयाल ने शादी करने के लिए हमारी लड़की की मुँख दिखाई की रस्म अदा करने के बाद दहेज में इक्कावन हजार रूपये वा मोटरसाईकिल सीकड़ अँगूठी की माँग की है।जिसे देने में असमर्थता जताने पर शादी करने से इनकार कर दिया।जिससे काफी आर्थिक वा सामाजिक नुकसान होरहा है।कार्यवाही करने की कृपा करे।
अब बात ये आरही है की क्या बगैर शादी के ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हो सकता है।
जबकि पीड़ित रामनेवल ने बताया की हम अपनी मर्जी से शादी करना चाहते है।जो लड़की पसन्द आयेगी वही शादी करेगे।हमारे ऊपर जबरदस्ती शादी करने का दवाव बनाया जारहा है।पुलिस मुकदमा दर्ज करके नाजायज परेशान करके हमारे अधिकारो का हनन कर रही है।
थानाप्रभारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की तरबगंज थानाक्षेत्र के सुसेला गाँव निवासी रामकेवल पुत्र दीनदयाल,दीनदयाल पुत्रबैजू वा प्रेमादेवी पत्नी दीनदयाल के ऊपर 3/4दहेज अधिनीयम की धारा में मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।
ये है योगी सरकार की तेजतर्रार पुलिस जो बिना जाँच के ही मुकदमा पंजीकृत कर देती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे