Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अश्लील क्लिप बना कर ठगी करने वाले गैंग को दबोचा


सुनील गिरी 


हापुड। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यो को को गिरफ्तार किया है जो व्यापारियों, बिजनेशमेन की अश्लील किलीप बना कर उनसे रूप्ये वसूलने का काम करते है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में एक महिला भी शामिल है जो अपने हुस्न का जाल बिछाकर बिजनेशमैन ,उद्योगपति लोगो की अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया करती थी । इनके गिरोह में एक जितेंद्र नामक पुलिस कर्मी भी शामिल है जो शिकार हुऐ लोगों को डरा धमका कर पैसे ऐंठ लिया करता था । पकड़े गए तीनो सदस्यों के पास से एक पेनकार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया की शिकायतकर्ता मुकेश शिकायत पर इन लोगो पर कार्यवाही की गई है। इस गैंग मे शामिल  शातिर महिला कथित कंचन अपने हुश्न का जाल बिछाकर लोगो को ब्लेकमैल कर उनसे रूप्ये ऐंठने का काम किया करती थी और इस काम में इसकी मदद इसका पति और एक कथित जितेंद्र नाम पुलिस कर्मी किया करता था। ये बड़े ही शातिर तरिके से लोगो को ठगने का काम किया करते थे ये बड़े ही शातिर तरिके से पॉलिसी एजेंटो बिजनैसमैन ,उद्योपति को आने घर बुलाया करती थी और फिर कुछ लोगो की सहायता से उनके साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतार दिए करते थे और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उसको ब्लेकमैल किया करते थे । हालि में ही इस शातिर महिला ने एक कम्पनी के पॉलिसी एजेंट को अपना शिकार बनाया और उसको पॉलिसी कराने के बहाने अपने घर बुलाया लिया और फिर वहा से उसे अपनी बुआ के घर ले गयी। बुआ के घर ले जाकर उसने अपने साथियो को बुला लिया और पॉलिसी एजेंट के साथ जमकर मारपीट की फिर बीमा एजेंट के कपड़े उतार दिए और उसकी अश्लील क्लिप बना ली और महिला बीमा एजेंट से रूपये की मांग करने लगी और मांग पूरी नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगी। जब बात हद से गुजर गयी तो पीड़ित ने सिटी कोतवाली में चार लोगो के खिलास तहरीर दे दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत महिला और दो अज्ञात और एक कथित जीतेन्द्र नाम पुलिस वाले पर मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसमे से पुलिस ने आज महिला और उसके दो साथियो को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी कर ली जबकि जीतेन्द्र नामक पुलिसकर्मी इस मामले में अभी भी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे