सुनील उपाध्याय
बस्ती : छावनी थाना क्षेत्र स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार की देर शाम दो ट्रक धू-धू कर जल उठे। एक ट्रक खाली तो दूसरे पर शीशा लदा हुआ था। तेज लपटों के बीच घने काले धुंए में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। शाम करीब सवा छह बजे लगी आग पर सात बजे तक काबू नहीं पाया जा सका था। गोरखपुर से फैजाबाद की तरफ जा रहे दोनों ट्रकों के बीच साइड से भिड़ंत होने के बाद एक ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग की लपटों से घिर गए। चालक व खलासी ने भाग कर जान बचाई।
![]() |
फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वाहनों को पुलिस घटनास्थल से पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने में जुटी है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ