Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुरवार को यहाँ आयेंगे सीएम योगी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 29 मार्च यानी गुरुवार को बस्ती आएंगे। दो घण्टे के लिए आ रहे मुख्यमंत्री मुंडेरवा में नए शुगर मिल का शिलान्यास करेंगे। सरकार के पद ग्रहण के बाद बस्ती के मुंडेरवा और गोरखपुर के पिपराइच में नए चीनी मिल के निर्माण की घोषणा हुई थी। हालांकि मुंडेरवा में चीनी निगम की मिल यूनिट थी लेकिन सरकारी उदासीनता और बकाया गन्ना मूल्य के चलते 2002 के आंदोलन में में तीन किसानों की फायरिंग में मौत हो चुकी थी। विपक्ष के नाते बीजेपी ने घोषणा की थी कि अगर सत्ता में वापस आये तो शुगर मिल चालू करेंगे। उसी की तैयारी को लेकर हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे