Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में संचालित है अवैध RO प्लांट , जानिये कितना नुकसानदायक है RO वाटर का इस्तेमाल



गोंडा :मनकापुर क्षेत्र में अवैध आर ओ प्लान्ट द्वारा लगातार धरती से पानी निकाल कर व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा है जिससे गिरते जलस्तर से आने वाले समय में जल संकट पैदा होने का खतरा बढ़ता जा रहा है |
ज्यो ज्यो गर्मी अपने जवानी के तरफ रुख कर रही है और जलस्तर नीचे खिसक रहा है  त्यों त्यों अवैध आर ओ प्लांट द्वारा धरती के गर्भ से जल दोहन बढ़ता ही जा रहा है | जो आने वाले पीढ़ी के लिए जलसंकट को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है | यही नहीं मनकापुर क्षेत्र में चल रहे आर ओ प्लांट संचालको के पास जल उत्खनन के लिए कोई पंजीयन नहीं है यही नहीं इन प्लांटो से निकलने वाला पानी बाजारों में धडल्ले से बिक रहा है | जबकि ग्राहकों को भी नही पता होता है कि उनको दिया जाने वाला पानी कितना शुद्ध है , पानी के बोतल पर शुद्धता से सम्बंधित कोई भी लेबल अंकित नही होता |

आरओ का पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक (WHO)
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा भी किया है कि फ़िल्टर किया हुआ या आरओ का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए की दृष्टि से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.
स्वास्थ के लिए क्यों नहीं सुरक्षित आरओ वाटर 
विश्व स्वास्थ्य संगठन मतलब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) WHO की रिपोर्ट के अनुसार पेकिंग वाला बोतलबंद पानी लगातार लंबे समय तक पीने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इसके लगातार सेवन से आपको हृदय संबंधी विकार, थकान महसूस होना, मानसिक कमजोरी और मांसपेशियों में ऐठन या सिरदर्द जैसे कई रोग हो सकते हैं क्योंकि शोध से पता चला है कि जब आरो पानी फिल्टर करता है. तो वह इस पानी में से अच्छे व बुरे मिनरल्स हो पूरी तरह निकाल देता है क्योंकि उस मशीन को अच्छे या बुरे मिनरल्स की पहचान नहीं होती है और इस तरह का पानी पीने से आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है. RO का इस्तेमाल वही करना चाहिए जहां टीडीएस की मात्रा बहुत ज्यादा हो ऐसे क्षेत्रों में आप आरओ की मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आरओ का पानी फिल्टर करने में पानी में उपस्थित जरूरी कैल्शियम और मैग्नीशियम 90% से 99% तक नष्ट हो जाते हैं इस तरह का पानी पीने से आपके शरीर में नुकसान होने की संभावना काफी बढ़ जाती है

वही एक आरओ संचालक ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि खाद्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के  सेटिंग-गेटिंग से धन्धा चल रहा है।

जिम्मेदार अघिकारी बोले
  •  सीएमओ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि हमसे कोई सरोकार नहीं है |
  • वही जिला औषधि एव खाद्यय अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश पर गठित टीम द्वारा कई जगह छापेमारी की गयी थी शासन के निर्देश पर मनकापुर में छापेमारी की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे