गोण्डा।मनकापुर पुलिस ने मुखविर के सूचना पर एक बादमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।
मनकापुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यसयसआई आनंद सिंह,यसआई अजय कुमार पान्डेय हमराह कास्टेबिल दिलीप कुमार यादव,कास्टेबिल राजेश कुमार पासवान मय सरकारी चालक आरक्षी वकील यादव क्षेत्र भम्रण के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास एक वांछित बादमाश पोपले बरवार उर्फ हेमन्त बरवार पुत्र हनुमंत बरवार जो बीते सात तारीख को मछली बाजार सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के पास से बाइक की डिग्गी खोलकर अस्सी हजार रुपये चोरी कर भाग गये थे।वही वांछित बदमाश दूसरे घटना को अंजाम देने के फिराक में है।सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर बादमाश भागने लगा हमराहियो के मदद से पकड लिया गया।पूछताछ पर अपना पोपले उर्फ हेमन्त बरवार पुत्र हनुमंत बरवार ग्राम दुल्हापुर थाना धानेपुर बताया।जामा तलाशी के दौरान जेब से 120 नशीली टेबलट व तीस हजार रुपये नगदी बरामद हुए। पूछताछ में बादमाश ने बताया कि तीस हजार रुपये उसी चोरी के है और गोण्डा शहर कोतवाली व कोतवाली रामसनेही घाट12बंकी जनपद में अपनेसाथी के साथ रैकी कर चोरी किये है।
बताते चले कि ग्यारह अप्रैल को इसी मामले में मनकापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतौली धानेपुर मोड़ से धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गाँव निवासी मिथुन पुत्र रमेश को भागने के दौरान बाइक समेत पकड़ लिया गया |
बताते चले कि ग्यारह अप्रैल को इसी मामले में मनकापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतौली धानेपुर मोड़ से धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गाँव निवासी मिथुन पुत्र रमेश को भागने के दौरान बाइक समेत पकड़ लिया गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ