Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमन्चे के बल पर दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे मैनेजर से तीन लाख रुपये


         
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आये दिन बाइक सवार से लूट की घटना सामने आ रही है इन बदमाशों का हौसला इतना बुलंद है कि इनको किसी का ख़ौफ़ नही है।ये बदमाश इतने शातिर है कि लूट के बाद हाईवे से नही गांव के रास्ते फरार हो जाते है।जबतक पुलिस पहुंचती है तब तक ये शातिर बदमाश उनकी पहुच से दूर चले जाते है और अगले शिकार की तलाश में लग जाते है।जानकारी के अनुसार ज्यादातर मामलों में अकेले जा रहे बाइक सवार को निशाना बनाते है।पहले उनका पीछा करते है फिर पास पहुंच कर तमंचा तान देते है ऐसे में जान बचाने के लिए लोग जो भी इनके पास रहता है कैश, मोबाइल इनको देकर किसी तरह अपनी जान बचाते है।समय-समय पर अगर पुलिस पेट्रोलिंग होती रहे तो ऐसी घटनायों को काबू किया जा सकता है।ताज़ा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है जंहा शक्ति पेट्रोल पम्प के मैनेजर विष्णु शंकर सिंह पुत्र रामदास वर्षो से काम करते है जो कि गोरखपुर निवासी है आज लगभग 11 बजे शहर के एक बैंक में तीन लाख रुपया जमा करने जा रहे थे तभी हाइवे पर महानपुर गांव की बस्ती के पास पीछे से आये एक अपाची पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने लगे विरोध करने पर मैनेजर की कनपटी पर तमंचा रख दिया जिससे मैनेजर का हौसला टूट गया तभी बदमाश बैग छीनकर कर फरार हो गए।घटना की सूचना फौरन मैनेजर ने पेट्रोल पम्प मालिक को दिया मालिक की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस बदमाशों की छानबीन के लिए नाका बंदी किया पर बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे।फिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे