खुर्शीद खान
कादीपुर,सुलतानपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष इ.आर पी सिंह व जिलासंरक्षक अरविंद सिंह राजा एडवोकेट के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मण्डल अखण्डनगर के नगरी गांव निवासी शहीद नीलेश सिंह के घर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर पिता सहित परिजनों को सांत्वना देते हुये हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।दोपहर बाद पहुंचे परिषद के पदाधिकारी इ.आरपी सिंह ने कहा कि हमसबको गर्वहै कि ग्रेनेडियर नीलेश सिंह ने वास्तव मे अपने क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करते हुयेदेश की सीमा पर भारत माता की सेवा मे अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद परिवार मे नीलेश को तो नही लासकता।लेकिन परिजनों के साथ हर सुखदुख मे हमेशा कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेगा।
शहीद के घर क्षत्रिय कल्याण परिषद के शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार सिह, गुड्डू सिंह मामा,अंकित कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ