खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग को पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पांडेयपुर निवासी सूरज उम्र लगभग 20 साल पुत्र शीतल चौहान आज सुबह बाजार से सामान लाने के लिए घर से निकला था।जब समान लेकर घर वापस आ रहा था तो हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग को पार करते समय पटरी के आस-पास बने गड्ढों की वजह से फिसल कर गिर गया।जैसे ही सूरज फिसल कर गिरा सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।जबतक आस-पास के लोग पहुँचते वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बुरी तरह घायल सूरज को भदैया सीएचसी ले कर गये जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ये खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी खबर सुनते ही सीएचसी पहुंच गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे की लापरवाही की वजह से पटरी के आस-पास बने गड्ढो की मरम्मत नही हो रही है। जिससे आये दिन लोग इन गड्ढों में फिसल कर गिरते रहते है।आज की घटना ने तो युवक की जान ही ले लिया।जिससे ग्रमीणों में रेलवे की उदासीनता के खिलाफ रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ