Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लगी आग कही जला गेहूँ तो कही आवास



अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुलतानपुर। दिन प्रति दिन गर्मी बढ़ने से आग की घटनाओ मे भी इजाफा हो गया । तहसील क्षेत्र मे फायर स्टेशन न होने व जनपद से फायर बिग्रेड न आने लोगो की सम्पति जलकर खाक हो रही है महकमा है की उदासीन बना हुआ है । अज्ञात कारणो से लगी आग से जहाँ चार किसानो की लगभग आठ बीघा गेहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गयी । वही खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से दो सगे भाइयो के आवास जलकर नष्ट हो गये । वही आग की चपेट मे आने से एक महिला भी आंशिक रूप से झुलस गयी 
पहली आग की घटना 
कोतवाली क्षेत्र के टिहंसा गाँव की है जहाँ अज्ञात कारणो से शनिवार की सुबह  लगभग दस बजे जगदीश पुत्र मेहीलाल के गेहूँ  के खेत मे आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  ग्रमीणों ने आग की सूचना डायल सौ व फायर बिग्रेड को दी । जब तक ग्रमीण इकठ्ठा होकर आग बुझाते तब तक आग ने दरगाही पुत्र पुद्दन ' दर्शन पुत्र नंदू ' विजय पुत्र मेहीलाल के गेहूँ के खेतो को अपने आगोश मे ले लिया । निजी संशाधन से जब तक ग्रमीण आग पर काबू पाते तब तक लगभग आठ बीघा गेहूँ जलकर नष्ट हो गयी । सूचना पर पहुचे राजस्व कर्मी ने नुकसान का आकलन कर उच्च अधिकारियो को अवगत कराया । राजस्व कर्मी के मुताबिक जगदीश की लगभग साढ़े तीन बीघा ' दरगाही की डेढ़ बीघा ' दर्शन की डेढ़ बीघा ' विजय की भी डेढ़ बीघा गेहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गयी ।
दूसरी आग की घटना
 क्षेत्र के पीढ़ी गाँव की है जहाँ गाँव निवासी शिव प्रसाद पुत्र जोखइ की पत्नी शनिवार की दोपहर लगभग बारह बजे आवासीय छप्पर मे खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया । ग्रामीणो ने आग की सूचना जब तक डायल सौ व फायर बिग्रेड को देकर आग बुझाने मे लगते है तब तक  आग शिव प्रसाद के सगे भाई गुरु प्रसाद के घर को भी अपने चपेट मे ले लेती है ग्रामीणो के निजी संसाधन व अथक प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दोनो घर जल कर नष्ट हो गये थे । वही आग की चपेट मे आने से शिव प्रशाद की भाभी संतोष कुमारी के दोनो हाथ बुरी तरह झुलस गया । सूचना पर पहुचे राजस्व कर्मी ने आग से हुये नुकसान का आकलन कर सहयता राशि के लिये उच्चअधिकारियो को अवगत करा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे