Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जान से मारने की धमकी से परेशान ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :गॉव के कुछ दंबग प्रवृति के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी से परेशान ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दो सगे भाईयों सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने व सुरक्षा की मॉग की है 
              मामला मवई ब्लाक के सण्ड़वा गॉव का है जहॉ पर ग्राम प्रधान निशात खॉ ने शनिवार को मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मॉग की है भेजे गये शिकायती पत्र में आरोप गॉव के इमरान,रिहान पुत्रगण वलीदाद व दो सहयोगी मित्र पर है ग्राम प्रधान ने बताया कि इमरान 302 को मुल्जिम है जो सजा यापता है जमानत पर बाहर है साथ ही बताया कि इमरान के मित्र रिजवान पुत्र सिराज जो गौकशी का कारोबार करते है और मैनुल हक ऊर्फ लल्लू अब्दुल हई यह दोनों मनबढ़ किस्म के है जो धूम धूम कर जान से मारने की धमकी देते रहते है ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम सभा में नवीन परती व घूर गढ्ढे की जमीन को इमरान ने अबैध कब्जा कर आम का बाग लगा  रखा है जिसकी गत दिनों तहसील दिवस मे शिकायत की थी तभी से ये लोग जान से मारने की धमकी देते है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे