Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरियो का इन्हौना पुलिस नही कर सकी खुलासा,


मोजीम खान 
सिंहपुर,अमेठी-थाना शिवरतन गंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वालो गाँवों मे चोरों का आतंक फैला हुआ है।इन्हौना पुलिस के लचर कार्यप्रणाली से आम जनमानस मे आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार इन्हौना पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत हुई दर्जनों चोरियो का खुलासा करने मे पुलिस को दिन मे तारे नजर आ रहे है।इतना ही नही छोटी छोटी घटनाओं को नजरांदाज करने मे इन्हौना पुलिस महारत हासिल किये हुये है।सूत्र बताते है कि चिलौली निवासी सर्राफा व्यापारी  के यहा आधा दर्जन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की भरसक प्रयास किया लेकिन घर मे जगहट होने से चोर भाग खड़े हुये चोरी की घटना को अंजाम देने आये चोरों की हरकत सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गई।जिसका विडिओ पुलिस के पास पहुँचा दी गई है ।और विडिओ मे चोरों को आसानी से पहचाना भी जा सकता है लेकिन पुलिस उन चोरों तक कई महीने बीतने के बाद भी नही पहुँच सकी है।अभी हाल ही मे उज्जवला पब्लिक स्कूल मे चौकीदार को बन्धक बना कर एक बड़े घटना को चोरों ने अंजाम देकर पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल दी थी।इन्हौना निवासी दिनेश बनिया की दुकान मे लाखो की चोरी हुई जिसका खुलासा अभी तक नही हुआ बस स्टाफ के सामने मुन्ना जनरल स्टोर की दुकान पर रखा टीन सेट हटाकर लाखो की चोरी इन्हौना मंदिर मे चोरी ये सब चोरिया चौकी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई है जिसका खुलासा इन्हौना पुलिस को करने मे पसीने छूट रहे है।पूर्व थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने इन्हौना चौकी मे पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहाँ था कि जितनी भी चोरिया क्षेत्र मे हुई है सब का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जायेगा लेकिन क्षेत्र मे हुई दर्जनों चोरियो मे से एक भी चोरी का खुलासा इन्हौना पुलिस नही कर पाई है।चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिये टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे