Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मारपीट की सूचना पर पहुँची डायल 100 गाड़ी पर पथराव



सुनील उपाध्याय
बस्ती :  कलवारी थाना छेत्र के गायघाट बाजार में डायल 100 की गाड़ी व पुलिस पर  हमला करने का मामला सामने आया है । कुछ लोंगो ने डायल 100 गाड़ी ऊपर हुए पत्थरों से हमला कर गाड़ियों के शीशे भी तोड़े दिया ।
पूरा मामला दो पक्षों के आपसी मारपीट का है । कुछ लोंगो द्वारा मारपीट की सूचना 100 नम्बर पर दी गई । जब डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुँची तो कुछ लोंगो द्वारा गाड़ी पर पत्थरों से  हमला कर दिया । हमले की  सूचना जब  कलवारी थानाध्यक्ष शिवकांत मिश्रा को हुई तो दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए । पुलिस के पहुँचने के बाद उपद्रवी मौके से भाग गए ।  मारपीट से उग्र व्यापारियो ने पूरे बाजार को बंद कर दिया । मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह  ने मामले पर जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया । 

थानाध्यक्ष शिवकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला जा रहा है । उसी आधार कार्यवाही की जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे