Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तिलकोत्सव भोज के मटर पनीर में मिली छिपकली, मनकापुर CHC में हुवा इलाज


गोण्डा।बीते शनिवार को तिलकोत्सव भोज में परोसे गए भोजन में मरी छिपकली मिलने से हडकम्प मच गया। आधा दर्जन से अधिक लोग आधी रात को सीएचसी मनकापुर आ उपचार करा कर गांव रवाना हुए।
   मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लखपतराय गांव निवासी दुखहरन पुत्र जयलाल अपने पुत्र के तिलकोत्सव का आयोजन कर रखा था। जिसमें आस-पास के सैकडो लोगो के लिये खान-पान की व्यवस्था थी। रात्रि में दर्जनो लोगो ने भोजन किया और गांव के ही बिरजू मौर्या पुत्र राम जीवन के खाने में मटर पनीर के सब्जी में मरी छिपकली देख कर साथ खाना खा रहे अनूप कुमार पुत्र राम सुहावन, प्रेम कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रवली, लवकुश पुत्र रामजीवन, चंदू मौर्या पुत्र त्रिभवन, जसराम पुत्र भीखा प्रसाद, राधे श्याम कश्यप पुत्र रामसमन, मुकेश कुमार पुत्र घनश्याम, जगराम पुत्र विश्वनाथ व अजय मिश्र पुत्र चंद्रबली भाग खडे हुए और गांव से आनन-फानन में सीएचसी मनकापुर पहुंचे जहां उपचार करा कर अपने गांव वापस रवाना हो गये।
वही डाक्टर डीके भाष्कर ने बताया कि बिरजू मौर्या के साथ कुछ लोग आ कर बताये कि साहब खाने छिपकली थी । जो दवा लेकर अपने गांव चले गये।
वही दुखहरन का कहना है कि खाना पेड के नीचे बनाया गया था हो सकता है कि पेड से गिरी हो।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे