सुनील उपध्याय
बस्ती । अक्षय तृतीया के दिन ब्राम्हण महासभा के परिसर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती मे महिलाओं की भी विशेष रूप से भागीदारी रहेगी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुये ब्राम्हण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पलता पाण्डेय ने बताया कि विष्णु के छठे आवेशाअवतार के रूप में प्रतिष्ठित भगवान परशुराम का समग्र जीवन संघर्षो से भरा रहा किन्तु वे सत्य पर अटल रहे। ऐसे अवतार की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलायें हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमलता पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री सत्या पाण्डेय ने कहा कि श्री परशुराम जयंती विशिष्ट अवसर है और 18 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में महिलायें बढ चढकर हिस्सा लेंगे।
प्रेस वार्ता में किरन शुक्ला, रजनी मिश्रा, रेखा मिश्रा, माधुरी त्रिपाठी, शीला पाठक, निर्मला त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी आदि पदाधिकारी शामिल रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ