सुनील उपाध्याय
बस्ती । आंगनवाडी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को प्रेस क्लब पर सम्पन्न हुई। फूलमती चौधरी ने कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्री पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन अल्प मानदेय पर कर रही है। भाजपा के घोषणा पत्र में कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई थी किन्तु एक वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद सरकार मानदेय वृद्धि के प्रति गंभीर नही है। चेतावनी के लहजे मंे कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र वायदों को पूरा न किया गया तो आंगनवाडी कार्यकत्री हक के लिये न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होंगी।
महामंत्री आशा देवी ने कहा कि यदि शीघ्र प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप वायदों को पूरा न किया तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुनः निर्णायक संघर्ष छेड़ा जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हितों के प्रति गंभीर नही है।
बैठक में भागवन्ती, प्रर्मिला चौधरी, रेखा देवी, ऊषा गुप्ता, माधुरी, सुमनबाला, प्रमिला, कलावती, सुधा वर्मा, रंजू, आरती, मालती, राजमती, अमरावती, गीता, सुनीता, रेखा देवी, शीलावती, सुधा, चन्द्रकला, करूणा, सुनीता, शशि चौधरी, सरिता सिंह, गीता देवी, इन्द्रावती देवी, सुषमा के साथ ही अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ