सुनील उपाध्याय
बस्ती । पिछले दो दशक से योग, एक्यूप्रेशर चिकित्सा के क्षेत्र मे निरन्तर सक्रिय डा. नवीन सिंह को इण्टरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन (आई.एन.ओ.) को नार्थ जोन प्रथम के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें दिल्ली में आयोजित (आई.एन.ओ.) की बैठक में यह जिम्मेदारी दी गई।
डा. नवीन सिंह ने बताया कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले योग शिविरों के संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय) की ओर से 15 से 21 जून तक देश भर में 25 लाख लोगों को योग शिविरों से जोड़ने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 10 लाख लोगांे को योग से जोड़ा जायेगा।
बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य के 87 जनपदों में दो जिला कोआर्डिनेटरों को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जनपद में 20 योग शिक्षक 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग शिविरों में योगाभ्यास करायेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ