गोण्डा।रविवार को अलग-अलग जगहो पर सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो घायल हो गये। जिनको उपचार घर रवाना कर दिया गया।
रविवार को मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित बगुलही पुल के पास ग्राम मिश्रौलिया थाना छपिया निवासी रवि उम्र 23वर्ष पुत्र विजयनाथ की बाइक अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गयी । ग्रामीणो की सुचना पर 108 से सीयचसी लाया गया।
इसीक्रम में मनकापुर-उतरौला मार्ग पर स्थित ज्ञानीपुर के पास धर्मपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी रिंका उम्र 22वर्ष को बाइक को अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया। जिसे सीएचसी लाकर उपचार कर घर रवाना कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ