Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर मे घुसकर महिला को पीटा, चार के खिलाफ FIR


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेम भदारी गांव मे पुरानी रंजिश मे महिला को घर मे घुसकर मारपीट किये जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव की शीबा बानो ने दी गई तहरीर मे बीती पहली अप्रैल को शाम करीब सवा चार बजे पुरानी रंजिश मे आरोपियो ने उसे घर मे घुसकर मारापीटा। पीडिता ने थाने मे तहरीर दी किंतु जांच के नाम पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने मे आनाकानी जारी रखी। इस पर वह एसपी से मिली और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की देर रात गांव के आरोपी जावेद, शाहजाव, इरफान तथा कमरूलनिशा के खिलाफ मारपीट तथा जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे