Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोर्ट की फटकार पर दलित महिला की पिटाई का केस दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के गोविंदपुर सगरा सुंदरपुर मे महिला के साथ छेडछाड तथा दलित उत्पीडन का मुकदमा पुलिस ने न्यायालय की फटकार पर दर्ज किया। गांव के हरकेश की पत्नी शीला ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा था कि बीती सात अगस्त को आरोपी गांव के ही रमेशर वर्मा ने उसे जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुये जमकर मारापीटा। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ते हुए छेडछाड भी करते हुए कहीं शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी थी। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी किंतु पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। यहां तक कि वह पुलिस के बड़े अफसरों के पास भी फरियाद को गयी। किंतु कही कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली तो कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा लिखे जाने के सख्त निर्देश दिये। कोर्ट की फटकार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड व दलित उत्पीडन तथा जानलेवा धमकी समेत कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे