Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यवसाई की हत्या की असल वजह तलाशने मे महज माथापच्ची कर रही खाकी


तीसरे दिन भी बाबूगंज मे खामोशी का माहौल, पुलिस हुई अलर्ट
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूगंज मे व्यवसाई इसरार की हत्या को लेकर तीसरे दिन रविवार को भी अंदरूनी तनाव के साथ खामोशी का माहौल देखा गया। हालांकि शनिवार की सुबह बाजार मे सड़क जाम और जेठवारा थाना के खटवारा गांव मे आरोपी के घर आगजनी को लेकर पुलिस रविवार को सतर्क दिखी। लालगंज एवं जेठवारा पुलिस मृतक तथा आरोपी के घर व बाजार मे तैनात दिखी। इस बीच शनिवार को भारी बवाल के बाद डीएम व एसपी के आश्वासन पर मृतक इसरार का शाम की नमाज के बाद कब्रिस्तान मे शव को दफन कर दिया गया। वहीं पुलिस की टीमें अभी भी व्यवसाई इसरार की हत्या के सही वजह तक अभी भी पहुंचने मे माथापच्ची कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात बाबूगंज निवासी इसरार की जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के समीप लोनी नदी के सूनसान इलाके मे आरोपियों द्वारा चापड़ से जघन्य हत्या की गयी थी। इधर कोतवाली क्षेत्र के मिसिरपुर के नेशनल हाईवे पर हाल ही मे ट्रक चालक व खलासी दोहरे हत्याकांड का भी खाकी रत्ती भर पता लगाने मे असफल रही। दोहरे हत्याकांड और व्यापारी की जघन्य हत्या समेत कई गंभीर वारदातों से खाकी का पर्दाफाश न कर पाना इधर फिर लालगंज क्षेत्र को डैन्जर जोन का भय का माहौल दे गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे