Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो माह बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :मवई थाना क्षेत्र के धधवारा गांव में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया है घटना 18 फरवरी की रात हुई थी।गांव के अंदर ही सौ मीटर की दूरी पर एक सुनसान अहाते में युवक संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश बेसुध पड़ा मिला था।ग्रामीणों ने बेसुध पड़े युवक की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद पहुचे परिजन युवक को एक निजी अस्पताल में ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।लेकिन परिजनों ने उस समय किसी पर हत्या की आशंका नही व्यक्त की।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।बुधवार को मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर गांव के ही पिता और पुत्री के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि धधवारा गांव निवासी संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश 22 वर्ष मोहल्ले में आयोजित एक तिलोकत्सव कार्यक्रम में 18 फरवरी को शामिल होने के लिए घर से गया था। युवक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि रात में करीब 11 बजे संजय तिलक के कार्यक्रम से वापस आकर घर के बाहर चारपाई पर लेट गया उसके बाद घर के सभी लोग लेट गए उसके डेढ़ घंटे बाद गांव के कुछ लोगो ने जानकारी दी कि संजय घनश्याम के अहाता में बेसुध पड़ा हुआ है।जब मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर पर गहरा चोट का निशान था।जिसे आनन फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया तो उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।तहरीर न मिलने के कारण पुलिस की जांच आगे नही बढ़ सकी।मवई थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को म्रतक के पिता ओम प्रकाश की तहरीर पर गांव के ही राम आधार और उनकी पुत्री आशा देवी के नाम हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे