Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृहद रूद्राभिषेक, श्री विष्णु महायज्ञ तैयारियां शुरू


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । वैदिक अनुष्ठान समिति की बैठक रविवार को सावित्री विद्या विहार के परिसर में जगदीश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 3 जून से 11 जून तक पुरूषोत्तम मास में होने वाले वृहद रूद्राभिषेक, श्री विष्णु महायज्ञ की रूप रेखा पर विचार किया गया। 
यज्ञाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। 3 जून से 11 जून प्रातः काल वृहद रूद्राभिषेक के बाद दामोदर कुण्ड से मंगाये गये सालिग्राम भगवान का तुलसी पत्र से अर्चन और सायंकाल में श्रीमद्भागवत कथा होगी। 
तैयारी बैठक में सुभाष, अमरमणि पाण्डेय, सुभाष शुक्ल, धीरेन्द्र शुक्ल, नन्दलाल अग्रवाल, गोपाल मोदी, कैलाश दूबे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे