गोंडा:-ग्राम स्वराज अभियान के तहत विधायक विधान गौरा के गांव में चौपाल लगाकर लोगों की सैजलपुर गांव में विधायक प्रभात वर्मा ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।गांव में रात्रि प्रवास और भ्रमण किया। रविवार की रात विधायक ने गांव में लोगों से संवाद किया। लोगों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, नहर पुल पर अप्रोच बनाये जाने, खडंजे की समस्याओं को रखा। विधायक श्री वर्मा ने सरकारी द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार गरीबों के लिए नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन, किसानों के लिए बीमा, अन्त्योदय योजना की जानकारी दी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं को तत्काल सुना जाय। योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाय। वैदौली गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया और गांव की सफाई की। पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, बी डी ओ सर्वेश कुमार, एस डी ओ अमरेंद्र कुमार, कनिकराम वर्मा, जे ई रामाज्ञा, हरिनारायण सिंह, संतराम, सुशील कुमार, विक्रम, दीपक, अंकुश, ठाकुर प्रसाद, विद्या राम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम पटेल महेश यादव रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ