अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर/उतरौला ।। उर्से सफ़वी रफी नगर उतरौला में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में अकीदत मन्दो की हाजिरी रही । उर्से सफ़वी प्रोग्राम में हजरत ख्वाजा हसन जानुल्ला शाह शफी के उर्से मुबारक में 3 दिवसीय प्रोग्राम आयोजित हुआ । 27, 28 व 29 अप्रैल को हस्बे प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसमें पहले दिन 27 अप्रेल के प्रोग्राम में सुबह 10 बजे साहिबे मजार का ग़ुस्ल सन्दल और चादर का प्रोग्राम तमाम अकीदत मन्दो के द्वारा किया गया और फातिहा ख्वानी की गई । उसके बाद शाम 4 बजे गागर व चादर का जलूस निकाला गया जो आस्ताना हजरत हसन जानुल्ला शाह के दरगाह से निकल कर हजरत शाह जहानी शाह पर पहुच कर चादर पेश किया गया और फिर मलंग शाह के दरगाह से होते हुए वापस दरगाह जानुल्ला शाह में पहुचा और रात में 9 बजे महफिले नात और ओलमाओ के तक़रीर का प्रोग्राम हुआ जिसमें कई मशहूर और मारूफ ओलमा हजरत ने अपने बयान से अकीदत मन्दो और जायरीनों को नसीहत अमेज बयान से फैजयाब किया । प्रोग्राम मे मौलाना मसीहुद्दीन, कमालुद्दीन, जमाल अहमद , अधम राजा व अन्य उलेमाओ की उपस्तिथ रही । दूसरे दिन 28 अप्रैल शाम को महफिले समा का प्रोग्राम हुआ जिसमें 3 पार्टियों ने शिरकत की और शानदार कलाम का प्रदर्शन किया तथा आम लंगर भी खिलाया गया जिसमें हाशिम वारसी एंड पार्टी बलरामपुर, मुबारक हुसैन ऐंड पार्टी फैजाबाद, नूर मोहम्द्म कौवाल उतरौला ने अपने शानदार कलाम से अकीदत मन्दो व महफ़िल में मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । तीसरे दिन 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे कुल शरीफ का प्रोग्राम होने के बाद कर्यक्रम का समापन हुआ जिसमें मुकामी और बाहर से आये अकीदत मन्द और मुरीदों की मौजूदगी रही और लोगो ने साहिबे मजार से अपने अकीदत का नजराना पेश किया । इस अवसर पर मसऊद अनवार , नौशाद अहमद, मंजूर, बड़कन सहित तमाम मुकामी व बाहरी अकीदत मन्दो की भारी संख्या में मौजूदगी रही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ