अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के बांदा-टाण्डा नेशनल हाइवे पर सेमरी-हरिहरपुर बाई पास के पास शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। रोड क्रास करते समय बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया, युवक के सर पर हेलमेट भी नहीं था। नतीजे में ट्रक का पहिया उसके सर पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
आगे पढ़े पूरा मामला
ज़िले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी क्षेत्र में शनिवार की शाम सेमरी-हरिहरपुर बाई पास के रोड क्रास करते हुए ये हादसा हुआ।
बाइक सवार युवक जैसे ही ट्रक के नीचे आया ट्रक का टायर उसके सर पर चढ़ गया।
इससे जोर की आवाज़ हुई, आवाज पर लोग जब तक दौड़ कर पहुंचते युवक दम तोड़ चुका था।
देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, और ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस पुलिस को दी, सूचना पर पहुंचे सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
मृतक युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रेमचन्द्र (27) पुत्र राम आजाद निवासी पीगिरियावा थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ