सुनील गिरी
हापुड। करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस न सिर्फ आज भी खाली हाथ है, बल्कि बजाय लड़की को ढ़ंढने के वह लीपापोती करने को आतुर नजर आ रही है। यह कहना पीड़ित परिवार का है। पीड़ित के माता-पिता के मुताबिक लगभग 15 दिन पहले उनकी बेटी अंकिता को शिवपुरी के पास से अंकित नाम का युवक गाड़ी में अगवा कर फरार हो गया था। उस वक्त अंकिता शिवपुरी के घरों में काम करने जा रही थी। अंकिता के माता-पिता ने युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने लड़की को बरामद करने के लिए जहमत उठाने की कोशिश नहीं की है। अंकिता के माता-पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को लेकर आला अधिकारियों के यहां भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस विभाग उनकी किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहा है। अंकिता के माता-पिता को अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी होने की आशंका भी सता रही है। उनका कहना है कि अगर अंकिता के साथ कोई अनहोनी होती है, तो हापुड़ पुलिस सीधे-सीधे जिम्मेदार होगी। अंकिता की मां का कहना है वे बेहद गरीब लोग है और मेहनत-मजदूरी करते है। शायद इसलिए पुलिस उनकी किसी तरह की मदद नही कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ