सुनील गिरी
हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा 29 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह कचहरी बार एसोसिएशन में मनाया गया। जिसमे सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। एआरटीओ प्रणव झा ने अधिवक्ताओ को सम्बोधित करते हुए लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करने की अपील की। बताया की 23 अप्रेल से 29 अप्रेल तक राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह परिवहन विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान लोगो का जागरूक किया जा रहा है। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई की हम गाड़ी चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य यातायात के नियमो का पालन करेंगे । इस मौके पर जिला जज ने व अन्य न्यायाधीशो ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान परिवहन विभाग से भी अन्य अधिकारी व अधिवक्ता अशोक गिरी, बार अध्य्क्ष यूसुफ कुरैशी, सचिव भोपाल शिशोदिया, मुकेश कुमार, नरेश कर्दम, मनोज कुमार, विनोद तोमर, लोकेश केन, कुलदीप गुप्ता, सतपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह चौहान, संजय कंसल आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ