Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाएं ही अपने बच्चों को संस्कारवान बना सकती है


सुनील गिरी 
हापुड। शनिवार को गढ़ रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के 126वें वार्षिकोत्सव समारोह में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम आर्य ने कहा कि महिलाएं ही अपने बच्चों को संस्कारवान बना सकती हैं। बच्चे मां से ही ज्यादां सीख लेते हैं। बेटी के रूप में वह संस्कारों की पौध तैयार करती हैं। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका प्रवेश आर्या ने कहा कि आज बेटियों को लोग विकृत मानसिकता के कारण गर्भ में ही मार रहे हैं। क्योंकि वे मानते है कि वंश बेटे से चलता है, लेकिन यह अधूरा ज्ञान है। कार्यक्रम में दिनेश पथिक ने ईश्वर भक्ति और मातृशक्ति को सशक्त बनाने से संबंधित सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वेद की शिक्षा का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सुनीता गुप्ता, बीना आर्य, पूनम आर्य, प्रवेश आर्य, अलका अग्रवाल, पुष्पा आर्य, शशी सिंघल, शकुंतला आर्य, सरोज बाला, प्रधान आनंद प्रकाश आर्य, बिजेंद्र गर्ग, विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनेश आर्य, राकेश गुप्ता, राधारमण आर्य, नरेंद्र आर्य और मंगलसैन गुप्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे