Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार के पत्नी को अर्पित की भावभीनी श्रदाजंलि


शिवेश सिंह 
प्रतापगढ़ । जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार की शाम पत्रकार डॉ अखिल नारायण सिंह "अकेला" की पत्नी मधु सिंह सोमवंशी की तेरहवीं  पुण्यतिथि पंडित भानुप्रताप त्रिपाठी मराल की अध्यक्षता में मनाई गई । जिसका संचालन प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने किया । सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने स्व• मधु सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित की गई । अध्यक्षता कर रहे पंडित मराल ने कहा कि सत्य नारायण सिंह का पूरा परिवार पत्रकारिता से जुड़ा था उन्होंने कहा कि मधु सिंह में इंदिरा गांधी जैसा अदम्य साहस था । वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि मधु सिंह व उनके परिवार पर घटित घटना की याद आते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मधु सिंह को एक आदर्श बहू के रूप में बताया । पत्रकार अधिवक्ता पंडित विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मैं घटनास्थल पर गया था घायलावस्था में देखा था उस मंजर को याद कर रूह काप  जाती है । इस मौके पर संचालन कर रहे प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मधु सिंह की पराशक्ति को मापा नहीं जा सकता, उन्होंने कहा कि सोलह सिंगार में अंतिम विदाई लेकर मधु सिंह अमर हो गई । इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद मिश्र उर्फ भोले, रामकेवल, नवनीत कुमार, नवीन कुमार, रंजना मिश्रा, संतोष कुमार मिश्र आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्व• मधु सिंह द्वारा संपादित की जा रही पत्रिका तमाल का शीघ्र प्रकाशन किए जाने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे