Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जूबाए पुरातन की सम्पन्न हुई मतगणना


अध्यक्ष पद पर लीलाधर व महामंत्री पद शेष बहादुर हुए निर्वाचित
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के बहुचर्चित चुनाव के पश्चात काफी विलंब से पूरी हुई मतगणना के बाद परिणाम  एल्डर्स कमेटी के द्वारा घोषित किया गया । ज्ञात हो कि कुल 1879 से मतदाताओं में से 1421 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतगणना के बाद एल्डर्स कमेटी द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें लीलाधर दुबे को अध्यक्ष वह शेष बहादुर सिंह को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया । अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्र को 351 मानसिंह को 330 लीलाधर दुबे को 636 तथा संतोष कुमार मिश्र को 47 मत प्राप्त हुए । महामंत्री पद के प्रत्याशी गिरीश कुमार मिश्र को 364 रवीश कुमार को 246 दयाशंकर सिंह को 63 विवेक शुक्ला को 54 शेष बहादुर सिंह को 370 योगेश शुक्ला को 136  द्वारिका प्रसाद मिश्र को 23 तथा लाल बहादुर यादव को 141 मत प्राप्त हुए, इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु विक्रम सिंह को  546 लालता प्रसाद तिवारी को 447 मुस्ताक अहमद को 407 मत प्राप्त हुए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया ।
उपाध्यक्ष (सामान्य )पद पर बृजेंद्र कुमार उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश पांडे व श्रीमती विभा पांडे को निर्वाचित घोषित किया गया । संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी पद पर संजय कुमार पांडे, संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु अनूप कुमार शुक्ला तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन अत्री कुमार  पांडे को निर्वाचित घोषित किया गया, कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश दुबे पहले ही निर्विरोध हुए थे । कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अलख कुमार पांडे, अरुण कुमार पांडे, खलील अहमद, परमानंद पांडे, विनोद मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, राम अवध व महेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । मतगणना शनिवार को शाम पॉच बजे प्रारंभ होकर दूसरे दिन रविवार को प्रातः 7 बजे पूरी हुई । महामंत्री पद के प्रत्याशी गिरीश कुमार मिश्र द्वारा मतगणना पर असंतोष व्यक्त करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की गई काफी विरोध प्रदर्शन के बाद चुनाव कमेटी द्वारा महामंत्री पद की मतगणना परिणाम की जांच अपने अभिलेखों मतपत्रों को मिलान करके किया गया, जिसमें काफी विलंब हुआ। रविवार को लगभग  2:00 बजे दिन में महामंत्री पद पर शेष बहादुर सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया । शेष बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी गिरीश कुमार मिश्र को 6 मत से पराजित किया । चुनाव कमेटी में पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ शुक्ल,  भूपेंद्र सिंह, सूर्यकांत निराला, सहित एल्डर कमेटी के सदस्य अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे, मोहम्मद नजीर खान, जगत बहादुर सिंह आदि ने चुनाव मतगणना संपन्न कराने में अथक परिश्रम किया । परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करके गर्मजोशी से उनका स्वागत किया मिठाइयां बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया । निर्वाचित पदाधिकारी जुलूस के साथ मॉ बेल्हा देवी धाम जाकर दर्शन पूजन किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे