सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75.16 व इंटर का 72.43 फीसदी रहा है। बस्ती जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडियट में पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज नकटीदेई कप्तानगंज बस्ती का दबदबा रहा । इंटरमीडिएट की परीक्षा में जहाँ नेहा यादव ने 88.8% , गरिमा ने 88.6%, प्रतिभा राठौर ने 82%, प्रशासी पाठक 81.87% , प्रदीप वर्मा ने 81.86 % अंक प्राप्त किया । वही हाईस्कूल की परीक्षा में युवराज मिश्रा ने 88%, श्रद्धा उपाध्याय 87.8 , वंशीधर 87% , जया यादव 85.5 %, अनामिका चौधरी 85%, मो साकिब 85%, और प्रीति मिश्रा ने 85% प्रतिशत मार्क हासिल किया। विद्यालय के प्रबन्धक अनिल तिवारी ने इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ